फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सपा ने खोले पत्ते, बाहरी प्रत्याशी पर लगाया दाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लोकसभा चुनाव का ऐलान होते ही समाजवादी पार्टी ने सुल्तानपुर में अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने निषाद वोट बैंक पर निशाना साधने के लिए अंबेडकरनगर निवासी भीम निषाद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मूल रूप से वे आजमगढ़ के निवासी हैं।
विज्ञापन

सुल्तानपुर सीट से भाजपा ने अपनी मौजूदा सांसद मेनका गांधी का टिकट होल्ड कर दिया है। ऐसे में सपा ने पहलकदमी करके भीम निषाद के नाम का ऐलान कर दिया है। मूल रूप से आजमगढ़ के चतुरपुर मधईपट्टी निवासी भीम राजनीति शास्त्र से परास्नातक हैं। अपने पिता व सात भाइयों के सहयोग से वे लखनऊ व अन्य कई शहरों में रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं। फिलहाल वे अंबेडकरनगर में रहते हैं। सपा के प्रदेश सचिव भीम निषाद गोरखपुर में अपने समाज के बीच खासे सक्रिय रहे हैं और नवंबर 2023 को अपने समाज के सहयोगियों की भारी तादाद के साथ सपा प्रमुख से लखनऊ में उनकी भेंट हुई थी। उसी के बाद से वे लगातार सुल्तानपुर में सक्रिय हैं। भाजपा जहां विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से निषाद समाज को लुभा रही है, ऐसे में सपा ने उसी समाज से प्रत्याशी उतारकर करीब सवा लाख से निषाद समाज के वोटों को लक्ष्य बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें