फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 30 मकान जले

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से लाला का पुरवा गांव में 30 मकान जले
विज्ञापन


जामों (अमेठी)। लाला का पुरवा गांव में मंगलवार की दोपहर एक मकान से उठी चिंगारी ने पूरे गांव को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से जब तक फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया 30 मकान जलकर राख हो चुके थे। आग से करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

जामों थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा (कपासी) गांव निवासी बब्बन के घर में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान आग ने गांव के रामशंकर, राजाराम, आसमा, हियात अली, जब्बार, वाजिद, इदरीस , नन्हेंलाल, जफरुल निशा, चांद अली, लाल मोहम्मद, जुग्गन, जौवार, पुट्टनू समेत 30 मकानों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंचे फायर कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की मानें तो आग से करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। एक अन्य घटना में सूखी गांव निवासी गया प्रसाद का मकान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें