10 माह से फरार हत्या आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर। 10 माह से फरार चल रहे हत्या आरोपी को दोस्तपुर थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 20 हजार रुपये इनाम भी घोषित किया था।
दोस्तपुर क्षेत्र के गंगापुर भुलिया गांव निवासी सत्यम पांडेय पुत्र शेषनारायण पांडेय की आठ अगस्त 2018 को हत्या कर दी गई थी। सत्यम की हत्या के केस में नामजद सुरेंद्र कुमार पांडेय पुत्र जगन्नाथ पांडेय निवासी गंगापुर फरार चल रहा था। सुरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दोस्तपुर थानाध्यक्ष संजय सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र के शाही पुल के पास से सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।