फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवायजरी-अमान्य स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
300 अवैध स्कूलों में जल्द लगेगा ताला
विज्ञापन

सुल्तानपुर। जिले में करीब 300 विद्यालय अवैध रूप से (बिना मान्यता) संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों को शासन के निर्देश पर हुई जांच में बेसिक शिक्षा विभाग ने चिह्नित किया है। इनमें अधिकांश स्कूल टीन शेड व छप्पर के नीचे बैठाकर बच्चों को पढ़ाते हैं। अवैध रूप से संचालित इन विद्यालयों पर शासन की सख्ती के बाद शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है।

जिले में अवैध रूप से संचालित 300 विद्यालयों में करीब एक लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। इन स्कूलों में कक्षा पांच से लेकर इंटरमीडिएट तक पढ़ाई होती है। बच्चों को मान्यता प्राप्त विद्यालयों से संबद्ध कराया जाता। गत वर्ष बेसिक शिक्षा विभाग के अभियान में कई अवैध विद्यालय बंद कराए गए थे, जो फिर से खुल गए हैं।
विज्ञापन


कुछ लोग कोचिंग का रजिस्ट्रेशन करा उसके नाम पर स्कूल का संचालन कर रहे हैं। प्रदेश शासन की सख्ती के बाद जनपद के अवैध विद्यालयों के संचालकों पर गाज गिरने की संभावना बढ़ गई है। शिक्षा विभाग कार्रवाई के लिए ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार कर रहा है।

1500 हैं निजी विद्यालय
जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 2347 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का संचालन हो रहा है। विभाग के मुताबिक जिले में कक्षा एक से आठ तक के करीब 1500 निजी विद्यालय हैं। इसमें 300 विद्यालयों के पास मान्यता नहीं है। गत वर्ष चलाए गए अभियान में मान्यता के बिना संचालित अधिकांश विद्यालयों के संचालकों को नोटिस दी गई है। कई विद्यालयों पर ताले भी लगाए गए थे लेकिन वही विद्यालय फिर से संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन


‘पुलिस प्रशासन की मदद से सीज होंगे विद्यालय’
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि सभी खंड शिक्षाधिकारियों से उनके क्षेत्र में संचालित अवैध विद्यालयों की सूची मंगाई गई है। जिलाधकिारी के निर्देश पर पुलिस की मदद से अवैध विद्यालयों को सीज कराया जाएगा। बावजूद इसके संचालन बंद नहीं करने वाले प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें