फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंडे को लेकर ईओ और सभासदों में हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका की पहली बैठक में ईओ और सभासदों में हाथापाई
विज्ञापन

सुल्तानपुर। नगर पालिका परिषद के सदन की शनिवार को हुई पहली बैठक हंगामे और हाथापाई की भेंट चढ़ गई। एजेंडे को लेकर बिफरे सभासद व ईओ के बीच हाथापाई हो गई। बवाल की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच विरोध का स्वर मुखर करने वाले सभासद नारेबाजी बाहर निकल गए। ईओ ने दो सभासदों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

निकाय चुनाव व शपथ ग्रहण के बाद शनिवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में बोर्ड की पहली बैठक का आयोजन किया गया। पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल ने बैठक की कार्रवाई शुरूकी। इस बीच आठ एजेंडे बोर्ड के समक्ष रखे गए। एजेंडा प्रस्तुत होने के बाद सभासदों का प्रतिरोध शुरू हो गया।
विज्ञापन


कुछ सभासदों ने बागी तेवर दिखाते हुए ईओ को ज्ञापन देकर बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करने की घोषणा की। सभासदों का आरोप था कि पहली बैठक नगर पालिका एक्ट को दरकिनार कर आयोजित की गई है। वहीं, कुछ सभासद एजेंडे के समर्थन में आ गए। इसी बीच बागी तेवर दिखाने वाले सभासद व ईओ के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बैठक में सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया।

विवाद बढ़ने पर सभासद व ईओ के बीच हाथापाई हो गई। मामला बिगड़ता देख पालिकाध्यक्ष ने कोतवाली पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। नगर पालिका परिषद में घटना की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा हो गया। बागी तेवर दिखाने वाले सभासदों का गुट ईओ व पालिकाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाहर निकल गया।

पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल ने बताया कि आठ एजेंडे बोर्ड की बैठक में स्वीकृत किए गए है। एक तिहाई सभासदों ने सभी एजेंडों पर सहमति जताई है। ईओ दुर्गेश्वर तिवारी ने पलटन बाजार के सभासद सज्जाद खान व सीताकुंड वार्ड के भाजपा सभासद डॉ. संतोष सिंह के खिलाफ अभद्रता का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। दूसरे पक्ष ने भी एसपी को फैक्स के जरिए ज्ञापन भेजा है। बोर्ड की पहली बैठक में सभासद दो फाड़ में बंटे दिखे। कुछ सभासद एजेंडे के समर्थन में और बाकी सभासद विरोध में रहे।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री व एसपी को दिया ज्ञापन
नगर पालिका में हुए विवाद को लेकर सभासदों के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी मंत्री व एसपी को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया है कि ईओ व पालिकाध्यक्ष ने एक मत होकर कार्यवाही रजिस्टर की औपचारिकता को पूरा नहीं होने दिया। सभासदों ने प्रकरण की जांच कर विधिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ज्योतिमा श्रीवास्तव, जाकिरा बेगम, सज्जाद खान, डॉ. संतोष सिंह, अफजल अंसारी आदि सभासद शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें