फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाने के
विज्ञापन

नाम पर 17 लाख की ठगी
क्रासर
63 लोगों से लिए 27-27 हजार रुपये
पासपोर्ट भी नहीं किया वापस, दी तहरीर

अमर उजाला ब्यूरो
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर टैनी गांव निवासी एक व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर लगभग तीन माह पूर्व 63 लोगों से 22 हजार रुपये प्रति व्यक्ति की दर से लेकर उनका पासपोर्ट लेकर अपने पास रख लिया। लोगों को फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया। उसके बाद इन लोगों को हैदराबाद ले गया, जहां पर मेडिकल टेस्ट के नाम पर प्रति व्यक्ति पांच हजार रुपये वसूल किया। काफी दिनों तक जब लोगों को नौकरी के लिए नहीं भेजा गया, तब सबने अपने पैसे मांगने शुरू कर दिए। आरोपी ने न लोगों के पैसे वापस किए और न ही पासपोर्ट लौटाया। पासपोर्ट मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। रविवार को चांदा थाने के इड़िया सरपतहा गांव के मोहम्मद अकरम, अमजद खान, विपिन कुमार चौरसिया, रवींद्र कुमार, शहरूब खान व इसी थाने के गुलालपुर गांव के विजय शंकर तथा प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाने के सैफाबाद गांव निवासी इबरार खान व इसी थाना क्षेत्र के महवरा गांव निवासी सिराज व बंधुआकलां चौकी के भोएं गांव के मेराज ने कोतवाली में मामले की लिखित तहरीर दी है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी ने 63 लोगों को ठगा है।
इनसेट
होगी कार्रवाई: केबी सिंह
कादीपुर। कोतवाल केबी सिंह ने बताया कि उन्हें ठगी की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें