फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ उपकेंद्र का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन

अमेठी। स्थानीय विकास खंड के खेरौना गांव में 33/11 केवी के विद्युत उपकेंद्र भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने उपकेंद्र की प्रस्तावित भूमि को अपनी पट्टे की बताते हुए निर्माण कार्य जबरन रुकवा दिया था। निर्माण कार्य रुकने के बाद बृहस्पतिवार को विद्युत वितरण उपखंड प्रथम के एसडीओ ने मामले की शिकायत तहसीलदार महेंद्र श्रीवास्तव से की। शिकायत मिलते ही तहसीलदार ने नायब तहसीलदार बीडी त्रिपाठी, राजस्व व चकबंदी टीम को मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार ने पैमाइश कराकर उपकेंद्र की भूमि को चिह्नित कराया। इसके बाद उपकेंद्र के भवन का निर्माण कार्य दोपहर बाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें