दूसरे दिन भी जारी रहा
वकीलों का क्रमिक अनशन
क्रासर
गिरफ्तारी नहीं होने तक अनशन का अल्टीमेटम
फोटो संख्या-25
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। साथी अधिवक्ता अनुराग पांडेय के हत्या आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन बुधवार को भी जारी रहा। अनशन की सूचना पर पहुंचे एएसपी बलरामाचारी दुबे के आश्वासन पर भी अधिवक्ता क्रमिक अनशन समाप्त करने को तैयार नहीं हुए। अनशन के बाद अधिवक्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन देकर शुक्रवार तक गिरफ्तारी नहीं होने के साथ सड़क व रेल मार्ग जाम कर प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया है। एएसपी के आश्वासन के बावजूद अधिवक्ताओं ने गिरफ्तारी होने तक क्रमिक अनशन जारी रखने का निर्णय लिया। अनशन के बाद अधिवक्ताओं ने एडीएम ईश्वरचंद को ज्ञापन देते हुए शुक्रवार तक हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सड़क व रेलमार्ग जाम कर प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया है। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोदत्त त्रिपाठी, हरिगोविंद शुक्ल, राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, वेद प्रकाश मिश्र, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, सर्वेश सिंह, केवल प्रसाद शुक्ल, पृथ्वीराज मिश्र, शिव किशोर शुक्ल व अनुपम सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।