फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा महोत्सव व गणेशोत्सव कार्यक्रम की तिथि घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा पूजा महोत्सव और
विज्ञापन

गणेशोत्सव की तिथियां घोषित
क्रासर
केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति की मौनी मंदिर में बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शहर के तिकोनिया पार्क स्थित मौनी मंदिर में बुधवार को केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति की बैठक हुई। पदाधिकारियों ने गणेश पूजा व दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा कर कार्यक्रमों की तिथि घोषित की।
विज्ञापन

बुधवार को मौनी मंदिर में केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति की बैठक अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि हर साल की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा महोत्सव व मोहर्रम एक साथ पड़ रहा है। महोत्सव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के साथ ही शहर के विवेकनगर व निरालानगर की पूजा समिति की रास्ते की समस्या के निराकरण पर चर्चा की गई। समिति के संरक्षक राधेरमण मिश्र वैद्य ने पूजा समिति के कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान गणेश उत्सव व दुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। इस मौके पर महामंत्री सुनील श्रीवास्तव, रूपेश शुक्ल, दिनेश चौरसिया, राजकुमार, सुरेश बहादुर, आशीष पांडेय, संजय तिवारी, आनंद शुक्ल, राजेश्वर सिंह, जयंत यादव, पंकज दुबे समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें