फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन हाउस मालिक पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गन हाउस मालिक पर जानलेवा हमले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- साढ़े सात सौ ग्राम अफीम व चोरी की बाइक बरामद
- पांच हजार रुपये का इनामी था अभियुक्त
फोटो संख्या-19
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। पखवारे भर पूर्व गन हाउस मालिक पर जानलेवा करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने शनिवार को शहर के महुअरिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने साढ़े सात सौ ग्राम अफीम भी बरामद की। आरोपी पर पुलिस ने पांच हजार रुपये इनाम भी घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के सिरवारा रोड पर पखवारे भर पूर्व मद्रास गन हाउस मालिक अब्दुल कादिर पर शहर के डिहवा निवासी आमिर ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। फायरिंग में अब्दुल कादिर बाल-बाल बच गए थे। पुलिस ने आमिर पर पांच हजार रुपये इनाम घोषित किया था। शनिवार को प्रभारी कोतवाल एके त्रिवेदी और स्वॉट टीम प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने आमिर की गिरफ्तारी के लिए महुअरिया के पास जाल बिछाया था। आमिर के पास से पुलिस ने साढ़े सात सो ग्राम अफीम और चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। सीओ सिटी श्यामदेव ने बताया कि पुलिस टीम को इनाम की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें