फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या, पति
विज्ञापन

पर दहेज हत्या का केस

अमर उजाला ब्यूरो
कादीपुर (सुल्तानपुर)। चंदौली गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपियों ने महिला के गले में साड़ी का फंदा डालकर पंखे के हुक में टांग दिया। इसका खुलासा तब हुआ जब मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित किए जाने की बात कही। पुलिस ने भाई की तहरीर पर पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा गांव निवासी रामचरन की पुत्री रीना गुप्ता की शादी 12 जून 2016 को कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी जगन्नाथ गुप्ता के पुत्र विकास गुप्ता के साथ हुई थी। शादी में लडक़ी पक्ष ने पचास हजार रूपये नगद, अंगूठी, चेन, टीवी, कूलर, फ्रिज दिया था। इसके बाद भी ससुरालीजन रीना से दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। बाइक नहीं मिलने पर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर रहे थे। नाराज ससुरालीजनों ने पिछले बुधवार की रात रीना की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को छिपाने के लिए रीना के गले में साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से लटका दिया था। बहन की मौत की सूचना पाकर पहुंचे भाई राजेंद्र प्रसाद गुप्त ने पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस ने राजेंद्र की तहरीर पर पति विकास, ससुर जगन्नाथ एवं सास गीता देवी के विरूद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें