फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्री की मौत
विज्ञापन

से दरियापुर में कोहराम
क्रासर
सराफा व्यवसायी विक्की की याद में मेजरगंज में बंद रहीं दुकानें
हथियानाला श्मशान घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

फोटो संख्या-18
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। बाबा बर्फानी के दर्शन करने निकले सर्राफा व्यवसायी विक्की की ट्रेन से गिरकर हुई मौत से दरियापुर में कोहराम मचा है। मौत से मंगलवार को मेजरगंज इलाके में अधिकांश दुकानें बंद रही। गमगीन माहौल में परिवारीजनों ने शहर के हथियानाला स्थित श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के दरियापुर (डडवा) निवासी विक्की (26) पुत्र सुभाष प्रसाद सोनी पिछले रविवार को बाबा बर्फानी अमरनाथ के दर्शन के लिए घर से निकला था। विक्की अपने दोस्तों के साथ हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन पर खुशी-खुशी सवार हुआ था। ट्रेन हरदोई बघौली थाना क्षेत्र के बेहटा मुर्तजा के पास पहुंची थी कि विक्की ट्रेन से गिर गया था। साथ मौजूद दोस्तों ने ट्रेन रोकवा कर जीआरपी को इसकी सूचना दी थी। जीआरपी ने रात में ही शव को बरामद कर लिया था। सोमवार की रात पोस्टमॉर्टम के बाद जब विक्की का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मंगलवार को शहर की मेजरगंज बाजार बंद रही। सुबह ही शहर के हथियानाला स्थित श्मशान घाट पर पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। विक्की की मौत से दरियापुर मोहल्ले में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
विक्की के कंधों पर पूरे परिवार की थी जिम्मेदारी
फोटो संख्या-19
सुल्तानपुर। दरियापुर (डडवा) निवासी विक्की सोनी के परिवार में पिता सुभाष प्रसाद सोनी, मां के साथ ही तीन बहने और एक छोटा भाई है। छोटी बहन दीप्ति (24) की शादी विक्की कर चुका था जबकि बहन शिल्पी (19), शिखा (16) के साथ ही भाई विशाल (20) की शादी होनी बाकी थी। विक्की की असामयिक मौत से परिवार पर संकट का बादल छा गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें