चुनाव की वजह से आज बंद रहेंगे 11 परिषदीय विद्यालय
जिले के चार विकासखंडों में होगा उप चुनाव
सुल्तानपुर। ग्रीष्मावकाश के बाद शनिवार से खुल रहे विद्यालयों में जिले के 11 परिषदीय विद्यालय उपचुनाव की वजह से बंद रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर बीएसए ने बल्दीराय, कुड़वार, कूरेभार व करौंदीकलां खंड शिक्षाधिकारियों को संबंधित विद्यालय बंद रखने का निर्देश दिया है।
एक जुलाई को बल्दीराय विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर, करौंदीकलां के प्राथमिक विद्यालय बांगरकलां, हाजीपुर बरुआर व उधरनपुर, कुड़वार के अजियारदेई, ऊंचगांव, उच्च प्राथमिक विद्यालय डोमनपुर व प्राथमिक विद्यालय डोमनपुर, मनियारपुर तथा कूरेभार विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अरवलकीरी करवत को चुनाव की वजह से बंद रखा जाएगा। प्रभारी बीएसए एसबी सिंह ने चारों विकासखंड क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारियों को विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है।