फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह खंड विकास अधिकारियों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
छह खंड विकास अफसरों से जवाब तलब
विज्ञापन

क्रासर
मनरेगा के कार्यों का जीयोटैग नहीं करने का मामला

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। मनरेगा के पूर्ण कार्यों का जीयोटैग नहीं कराना छह खंड विकास अधिकारियों को भारी पड़ गया। समीक्षा के दौरान मामला प्रकाश में आने के बाद जारी सीडीओ के निर्देश पर पीडी ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर 30 जून तक कार्य पूरा कराते हुए जवाब तलब किया है। आदेश का पालन नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा दुबे ने बीते दिनों ब्लॉकवार मनरेगा कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया कि सिंहपुर, भादर, जगदीशपुर, गौरीगंज, बाजार शुकुल व संग्रामपुर ब्लॉकों में मनरेगा के पूर्ण कार्यों का जीयोटैग (कार्य होने से पूर्व व बाद के फोटो ग्राफ) ऑनलाइन नहीं किया गया है। इससे नाराज सीडीओ ने पीडी वीएन शुक्ल को संबंधित खंड विकास अधिकारियों से जवाब तलब करने का निर्देश दिया। सीडीओ के आदेश पर पीडी ने संबंधित छहों खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर 30 जून तक हर हाल में पूर्ण कार्यों का जीयोटैग करने के साथ ही लिखित जवाब देने को कहा है। यह भी कहा है कि डेडलाइन के भीतर कार्य पूरा नहीं होने तथा जवाब नहीं देने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पीडी की कार्रवाई से बीडीओ में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें