फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31वीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

Sun, 31 Jan 2016 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पंत स्टेडियम में तीन दिवसीय 31वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। गुब्बारे व कबूतर छोड़ने के बाद ध्वजारोहण किया गया। पहले दिन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



रविवार को शहर के पंत स्टेडियम में परिषदीय विद्यालयों की तीन दिवसीय 31वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। खेल शरीर के साथ दिमाग को भी दुरुस्त रखता है। इस दौरान डीएम ने छात्र-छात्राओं के मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने 600 मीटर तथा प्राथमिक विद्यालय की 100 मीटर छात्र-छात्राओं की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जूनियर संवर्ग दौड़ प्रतियोगिता में दूबेपुर ब्लॉक के अमित कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर बल्दीराय ब्लॉक के राजवीर रहे।

तीसरा स्थान भदैंया ब्लॉक के सैय्यद हसन को मिला। प्राथमिक विद्यालय की 100 मीटर बालक दौड़ प्रतियोगिता में भदैंया ब्लॉक के सूरज को पहला, कूरेभार के अभिनव को दूसरा व बल्दीराय के कपिल को तीसरा स्थान अर्जित हुआ। 100 मीटर की प्राथमिक बालिका दौड़ में बल्दीराय की अंजली को पहला स्थान प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेश यादव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों का बैज लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


उद्घाटन अवसर पर कबूतर व गुब्बारे उड़ाकर अमन शांति का संदेश दिया गया। बीएसए ने मुख्य अतिथि समेत अन्य आगंतुकों  के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संयोजन जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद, दिलीप पांडेय, देवेंद्र तिवारी, राजेश सिंह, ओम प्रकाश पाल, अनिल सिंह, ओंकार सिंह, ओम प्रकाश पाल, सुशील त्रिपाठी समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें