फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 29,483 बच्चों को लगेगा डिप्थीरिया का टीका

Thu, 02 Nov 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। डिप्थीरिया यानी काली खांसी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। बुधवार को अहिमाने के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएमओ डॉ.ओपी चौधरी ने फीता काटकर दस दिनों तक चलने वाली इस मुहिम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पांच से 16 वर्ष आयु वर्ग के कुल 29,483 बच्चों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य तय किया गया है। इनमें से 12 हजार 291 बच्चों को डीपीटी (डिप्थीरिया पटर्यूसिस टिटनेस) और 17 हजार 192 बच्चों को टीडी (टिटनेस डिप्थीरिया) की वैक्सीन लगाई जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें जिलेभर के सरकारी व निजी स्कूलों, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर छात्र-छात्राओं को टीके लगाएंगे। जबकि बुधवार और शनिवार को नियमित टीकाकरण केंद्रों (उप स्वास्थ्य केंद्र/जन आरोग्य केंद्र) पर ही डिप्थीरिया के टिके लगाए जाएंगे।
अभियान का पहला दिन बुधवार होने के चलते सिर्फ उप स्वास्थ्य केंद्रों पर ही टीकाकरण किया गया। बृहस्पतिवार से विद्यालयों में कक्षा एक, कक्षा पांच व कक्षा 10 में पढ़ने वाले पांच से 16 साल तक के बच्चों को गले की बीमारी डिप्थीरिया से बचाने की वैक्सीन लगाई जाएगी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. लालजी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) संतोष कुमार, दूबेपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एपी त्रिपाठी, बीपीएम दुर्गेश, सीएचओ पल्लवी, एएनएम नीता व रागिनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें