फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 10 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Thu, 02 Nov 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। घर में घुसकर महिला की पिटाई करने व लूट करने के मामले में अपर सिविल जज (अवर खंड)/न्यायिक मजिस्ट्रेट आंचल अधाना ने 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश पीड़ित महिला की अर्जी मंजूर कर दिया है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के पीपरपुर थाने के नगरडीह गांव निवासी विजय बहादुर सिंह की पत्नी सुनीता सिंह ने अधिवक्ता विमल दुबे के माध्यम से गांव के ही नागेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, प्रिंसू सिंह, संतोष सिंह व उनकी पत्नी ब्यूटी सिंह, घेराऊ सिंह व उनकी पत्नी निशा सिंह और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी।
सुनीता का आरोप है कि मकान में खिड़की व दरवाजा लगाने का गांव के ही आरोपी विरोध कर रहे थे। यह भी आरोप है कि पांच जून 2023 को आरोपियों ने सुनीता के घर में घुसकर मारपीट कर चोटें पहुंचाई थी और गले की चेन, अंगूठी व 25 हजार रुपये नकदी लूट ली थी। पुलिस के केस नहीं दर्ज करने पर सुनीता ने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट ने पीपरपुर एसओ को आदेश दिया है कि वे आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें