सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार मिशन के तहत मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 618 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 285 का प्राथमिक चयन हुआ है।
विज्ञापन
यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कॅरिअर सेंटर) और संजय गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से आयोजित हुआ। अडानी सोलर, ब्लिंकट और एसआईएस सिक्योरिटी जैसी निजी कंपनियों ने मेले में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य मंजू मगन उपस्थित रहीं। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति मिश्रा और सहायक सेवायोजन अधिकारी राम कुमार द्विवेदी मौजूद थे।-संवाद