फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: समाधान दिवस में आए 28 मामले, मौके पर कोई समाधान नहीं

विज्ञापन
धम्मौर में समाधान दिवस पर सुनवाई करते एसडीएम व सीओ। -संवाद
विज्ञापन
जयसिंहपुर/गोसाईगंज। थाना समाधान दिवस पर जयसिंहपुर और गोसाईंगंज पहुंचे डीएम व एसपी ने पीड़ितों की शिकायतों को सुना। इस दौरान जयसिंहपुर में 28 फरियादियों के मामले दर्ज हुए लेकिन मौके पर किसी को भी कोई समाधान नहीं मिला। वहीं गोसाईगंज में सामने आई 8 शिकायतों में से दो का निस्तारण मौके पर ही पक्षकारों की सहमति के आधार पर हुआ।
विज्ञापन



शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा सबसे पहले शिकायतें सुनने गोसाईगंज पहुंचे। यहां जन सुनवाई कर रहे अधिकारियों को डीएम ने शिकायतों का निस्तारण पक्षकारों की सहमति के आधार पर पूरी गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके बाद दोनों ही अधिकारी जयसिंहपुर कोतवाली पहुंचे।


डीएम व एसपी को अपने समक्ष पाकर मौजूद फरियादी काफी खुश नजर आए। निदूरा से आई सुबरन, पटना हरिवंश के शेर बहादुर, कुर्रा के राजू निषाद व चोरमा की शांति देवी समेत अन्य पीड़ितों ने अपनी परेशानी दोनों आला अफसरों को बताई। डीएम ने मौके पर मौजूद तहसीलदार हृदय राम तिवारी को दोनों मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन



डीएम ने कहा कि भूमिधरी विवाद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में पुलिस व राजस्व कर्मी संयुक्त तौर पर स्थलीय मौका मुआयना कर समस्या का निस्तारण करें। उन्होंने रजिस्टर पर पूर्व के थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती पत्रों का विवरण न लिखे होने पर नाराजगी भी जताई।


डीएम ने मौजूद तहसीलदार को निर्देशित किया कि जिन लेखपालों के पास चार गांव है, उनको एक-एक दिन हर गांव में पहुंचकर जनता की समस्याओं के निराकरण की जिम्मेदारी सौंपी जाए। इससे भूमि संबंधित मामलों के लिए जनता को तहसील और जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने की परेशानी नहीं उठाना पड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें