18 फरवरी से होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले के 89 केंद्रों पर कुल 2,795 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। डीआईओएस कार्यालय की ओर से कक्ष निरीक्षकों की तैनाती को अंतिम रूप देने के बाद उन्हें बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया गया है।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की आगामी 18 फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती व सचल दल का गठन करने के बाद सोमवार को कक्ष निरीक्षकों की तैनाती को अंतिम रूप दिया गया। डीआईओएस कार्यालय की ओर से जारी सूची में 89 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2,795 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है।
कार्यालय से तैनाती सूची सार्वजनिक करने के बाद सभी को बोर्ड की ओर से परीक्षा को नकल विहीन कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि परीक्षा कक्ष में किसी भी परीक्षार्थी के नकल करते पकड़े जाने पर पूरा दायित्व उनका होगा। नकल नहीं रोक पाने की स्थिति में कक्ष निरीक्षकों को कड़ी कार्रवाई का अल्टीमेटम भी दिया गया है।