सुल्तानपुर। रेलवे के गुड्स साइडिंग यार्ड में शुक्रवार को 26,000 क्विंटल यूरिया की रैक पहुंची। ट्रकों के माध्यम से 136 साधन सहकारी समितियों पर खाद भेजी जा रही है। यूरिया की रैक पहुंचन से किसानों को अब फसलों के लिए समस्या नहीं होगी।
बुधवार को यूरिया उर्वरक की एक रैक आई थी, जिसे 60 साधन सहकारी समितियों पर भेजा गया था। शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे यूरिया की एक रैक और रेलवे के गुड्स साइडिंग यार्ड में पहुंच गई। एआर कोऑपरेटिव अंजनी कुमार और जिला प्रबंधक पीसीएफ अरुण कुमार ने अपनी उपस्थिति में ट्रकों पर यूरिया की बोरी मजदूरों से लोड करवाया। खाद लोड होने पर ट्रक को संबंधित समितियों पर रवाना किया गया। बताया कि किसानों को यूरिया के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर समितियों को खाद का वितरण कराया जा रहा है।