सुल्तानपुर। करौंदीकलां विकास खंड क्षेत्र के रामजानकी मंदिर बांगरखुर्द में रविवार को विशिष्ट विभूति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 26 विभूतियों को सम्मानित किया गया।
रामजानकी मंदिर बांगरखुर्द में रविवार को विशिष्ट विभूति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विशिष्ट विभूति सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पंचायतीराज अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडेय शामिल हुए।
इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में एचएस पैथोलॉजी मुंबई के डायरेक्टर अमित विश्वकर्मा, आशीष मिश्रा, रामसूरत पांडेय, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अविनाश त्रिपाठी व संजय विश्वकर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 लोगों को मोमेंटो व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के दूर-दराज गांव के 700 जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल व शॉल भी वितरित किया गया। समारोह के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर योगेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा ने सभी के प्रति आभार जताया।