फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 25 विद्यालयों में बिजली कनेक्शन नहीं, सभापति ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिजली संबंधी कार्यों की बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति ने 25 प्राथमिक विद्यालयों में बिजली कनेक्शन नहीं होने पर नाराजगी जताई। सर्वाधिक लाइन लॉस वाले उपकेंद्र, फीडर की जानकारी लेते हुए इसे कम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बिजली के बिल के बकाया व जमा की भी जानकारी लेते हुए प्रभावी कदम उठाने की हिदायत दी। समिति के सभापति व एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने अपने दो सदस्यों एमएलसी पवन कुमार व एमएलसी अनूप कुमार के साथ सुबह पहुंचे कलेक्ट्रेट में समीक्षा। अंबेडकरनगर व जिले के डीएम-एसपी की मौजूदगी में सहकारी समितियों, उद्योगों, पंचायत भवनों, सामुदायिक शौचालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित अन्य कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली। शेष भवनों का बिजली कनेक्शन कराने व समय से बिजली बिल जमा कराने की हिदायत दी।

शासन के निर्देश के बाद भी प्राथमिक विद्यालयों का बिजली कनेक्शन नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताई, इन विद्यालयों का जल्द कनेक्शन कराने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं को समय से पूरी बिजली व खराब ट्रांसफार्मरों को समय से बदलते हुए शिकायतों के सही निस्तारण की हिदायत दी। बैठक में डीएम कुमार हर्ष, एसपी चारू निगम ने समिति के सभापति को व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें