फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर 25 लोग बने महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से डॉक्टर्स डे पर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान में नेशनल यूनिटी फाउंडेशन ने सहयोग किया। शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी और सीएमएस डॉ. एससी कौशल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे। दोनों चिकित्सकों ने शिविर का उद्घाटन किया।
रक्तदान में नेशनल यूनिटी फाउंडेशन के अफसर मिर्जा, प्रशांत तिवारी, कान्हा बरनवाल, आशीष आर्या, डॉ. फैजान, निखिल रावत, कुलदीप का विशेष योगदान रहा। संगठन के युवा लगातार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क लगाकर लोगों से रक्तदान करने की अपील करते रहे।
विज्ञापन

रक्तदान की व्यवस्था का संचालन डॉ. नदीम ने किया। महादानियों को सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी, डॉ. सुधाकर सिंह ने अमर उजाला फाउंडेशन का प्रमाण पत्र सौंपा।
सीएमओ ने कहा कि रक्तदान से दूसरों की जिंदगी बचाने वाले इन महादानियों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आरके मिश्रा समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे।
इन्होंने किया रक्तदान
सुल्तानपुर। रक्तदाताओं में मोहम्मद दानिश शम्स, डॉ. नदीम फारूकी, जसबिंदर सिंह, सद्दाम खां, अरमान खां, अहमद जुबेर, गगन दीप सिंह, डॉ. अमित कौशल, जाहिद अंसारी, कुलदीप पांडेय, फैज अहमद सिद्दीकी, सलमान खां बाबा, मिर्जा शब्बीर बेग, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, शुभम सोनी, अदनान खां, डॉ. आसिफ खां, मोहम्मद इमरान, डॉ. जीशान, राहुल देव गौतम, मोहम्मद अशद खां, मोहम्मद राशिद शम्स, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद आमिर खां, अफसर मिर्जा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें