फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाग खड़े हुए केएनआईएमटी में क्वारंटीन किए गए 25 परदेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लॉकडाउन में विभिन्न जगहों से जिले में पहुंचे 25 परदेसी मंगलवार की रात केएनआईएमटी के क्वारंटीन सेंटर से कूदकर फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने आनन-फानन में पहुंचकर क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। डीएम सी. इंदुमती व एसपी शिवहरी मीणा के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार की सुबह भागे लोगों को पकडकऱ फिर क्वारंटीन करते हुए सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विभिन्न शहरों व प्रांतों से लॉकडाउन के दौरान जिले में पहुंचे परदेसियों में 115 को प्रशासन ने फरीदीपुर स्थित केएनआईएमटी में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में एहतियात के तौर पर रखा है। उनकी निगरानी व खानपान की व्यवस्था के लिए लोगों को लगाया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच केएनआईएमटी में क्वारंटीन किए गए 25 लोग शेल्टर होम के पीछे के रास्ते प्रथम तल से गमछा व चादर की रस्सी बनाकर कूदकर फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने शेल्टर होम पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। डीएम व एसपी ने फरार लोगों का विवरण संबंधित थानाध्यक्षों को देते हुए उन्हें पकडऩे का निर्देश दिया। प्रशासन के मुताबिक फरार सभी 25 लोगों को पुलिस ने 14 घंटे के भीतर बुधवार को पकड़कर केएनआईएमटी में फिर क्वारंटीन कर दिया है।
प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार लोगों के पकड़े जाने पर प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। एसपी शिवहरी मीणा ने बताया कि भागे लोगों को प्रशासन व पुलिस ने क्वारंटीन का महत्व भी समझाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें