फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कैंपस चयन में कृषि के 25 विद्यार्थियों को मिली नौकरी

Thu, 24 Sep 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू संस्थान के कृषि संकाय में नवकामना फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कैंपस चयन आयोजित किया। बीएससी और एमएससी कृषि के 57 विद्यार्थियों ने चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग किया, जिनमें 25 का चयन हुआ। संकाय प्रभारी डॉ. नवीन विक्रम सिंह ने बताया कि चयन दो चरणों में हुआ।
विज्ञापन

पहले चरण में पूर्व-परीक्षण लिया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दूसरे चरण में साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। साक्षात्कार के आधार पर कंपनी ने 25 विद्यार्थियों का चयन किया। चयन प्रक्रिया में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आनंद पांडेय, विपणन प्रबंधक श्रेया और मानव संसाधन विभाग की प्रतिनिधि इफरा ने विद्यार्थियों का चयन किया। प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। संकाय के डॉ. नीरज सिंह, डॉ. विशाल सिंह व डॉ. अंशुमान सिंह का सहयोग रहा।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें