फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 2481 बच्चों ने दी नवोदय प्रवेश परीक्षा

Sun, 21 Jan 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 2481 बच्चों ने शनिवार को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा दी जबकि 1276 बच्चे अनुपस्थित रहे। ब्लॉक स्तर पर बनाए गए 15 केंद्रों पर सुबह 11:30 से 1:30 बजे तक परीक्षा हुई। कक्षा छह में प्रवेश के लिए कुल 3757 बच्चों ने आवेदन किया था। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर संबंधित बीईओ व सीएलओ की तैनाती की गई थी। दूबेपुर ब्लॉक के बच्चों के लिए शहर के जीआईसी को परीक्षा केेंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन


नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए जीआईसी व केशकुमारी जीजीआईसी को भी केंद्र बनाया गया था। इन केंद्रों पर सुबह 10 बजे से बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। यहां उपस्थित शिक्षकों ने बच्चों के प्रवेश पत्र का मिलान किया।

जीआईसी में परीक्षा देने पहुंचे अभियाकला के वेदांत व अर्पित ने बताया कि सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। तीन महीने से परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे थे। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों से ओएमआर-शीट कार्यालय पहुंच गई हैं। शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर बीईओ की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें