फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 और सैंपल की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए जांच के लिए भेजे गए 24 और सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इस तरह अभी तक 112 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। शासन व प्रशासन के निर्देश पर रोजाना 25 सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर संदिग्ध लोगों का सैंपल लेकर जांच करवाना शुरू कर दिया है। प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य महकमे की ओर से रोजाना 25 सैंपल लखनऊ जांच को भेजे जा रहे हैं।
11 अप्रैल को भेजे गए 25 सैंपलों में 24 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है, जबकि एक सैंपल गलत होने से उसकी जांच नहीं हो सकी है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक 112 कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी 25 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। भेजे जा रहे सैंपलों की जांच रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। कोरोना जांच रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने से जिला अभी तक सुरक्षित बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें