फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दिवाली पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Sat, 07 Nov 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिवाली पर जिले के उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए बिजली विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। त्योहार के दौरान आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बिना अनुमति किसी को मुख्यालय छोड़ने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि त्योहार पर बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार पड़ता है। इससे फॉल्ट की आशंका रहती है। इसे देखते हुए सभी फीडरों, ट्रांसफार्मरों और जर्जर तारों की जांच कर मरम्मत कराई गई है। ओवरलोड वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं और ढीले कनेक्शन भी दुरुस्त किए गए हैं। फॉल्ट होने पर तत्काल आपूर्ति बहाल करने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक उपकेंद्र पर कर्मचारियों की तैनाती रहेगी।

नियंत्रण कक्ष से होगी निगरानी
अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार चौबे ने बताया कि आपूर्ति की निगरानी के लिए मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। ट्रांसफार्मर, केबल और अन्य उपकरणों का अतिरिक्त भंडार भी रखा गया है। उपभोक्ता बिजली संबंधी शिकायत टोल फ्री नंबर 1912 और 1800-180-5025 पर दर्ज करा सकते हैं। विभाग ने एक ही बोर्ड पर अधिक विद्युत भार न डालने और मानक तारों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें