फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22,673 लोगों को मिल सकेंगी नगरीय सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ तहसील मुख्यालय व आसपास के 11 गांव की करीब साढ़े 23 हजार आबादी को अब नगरीय सुविधा मिल सकेगी। सरकार ने लंभुआ कस्बे को नगर पंचायत घोषित करने की चली आ रही करीब 22 साल पुरानी मांग को पूरा कर दिया। कैबिनेट ने कस्बे को नगर पंचायत घोषित कर दिया है। नगर पंचायत घोषित होने की सूचना से कस्बे के लोगों के चेहरे चहक उठे हैं।
विज्ञापन

लंभुआ को नगर पंचायत बनाने की दो दशक से चली आ रही कस्बेवासियों की मांग मंगलवार को आखिरकार सरकार ने पूरी कर दी गई। दो अक्तूबर 1997 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती की ओर से लंभुआ को तहसील घोषित किए जाने के बाद से ही नगर पंचायत बनाने की मांग चली आ रही थी।
नगर पंचायत का कोरम पूरा करने के लिए स्थानीय लोग अगल-बगल के गांवों को भी शामिल करने का सुझाव दे रहे थे। इस बीच पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने भी सपा सरकार में प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए प्रदेश में सरकार बनते ही जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर नगर पंचायत की मांग रखी। इसके बाद स्थानीय विधायक देवमणि द्विवेदी ने भी पैरवी शुरू कर दी।
भाजपा नेताओं की पैरवी को देखते हुए सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में लंभुआ कस्बे को नगर पंचायत घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कैबिनेट के फैसले की जानकारी मिलते ही कस्बेवासी खुशी से उछल पड़े। कस्बे के लोगों ने इस पर खुशी जताई है।
लंभुआ कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से इसमें शामिल किए गए 11 गांवों को नगरीय सुविधा मिल सकेगी। प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के मुुताबिक नगर पंचायत में लंभुआ के साथ सेमरी राजापुर, बेदूपारा, परसरामपुर, जगन्नाथपुर, पठखौली, डकाही, घाटमपुर दक्षिणी, देवरी वीरापुर, शाहपुर पूरन, डोमनेपुर गांव को शामिल किया गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक इन गांवों की जनसंख्या 22,673 है। शामिल गांवों का क्षेत्रफल करीब 1400 हेक्टेयर है।
कस्बा व आसपास के 10 गांवों को नगर पंचायत में शामिल किए जाने से अब उन्हें पानी, बिजली, मार्ग समेत अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी। अभी तक कस्बे में सिर्फ 20 घंटे बिजली आपूर्ति मिलती थी। अब 24 घंटे मिलनी शुरू हो जाएगी। गांव के प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली आदि की सुविधा होगी। नलकूप के जरिए प्रत्येक घरों तक पानी आपूर्ति की भी व्यवस्था होगी। साथ ही अन्य नगरीय सुविधाएं मिल सकेंगी।
लंभुआ कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद जिले में नगर पंचायतों की संख्या में इजाफा हो गया है। अभी तक कादीपुर, दोस्तपुर व कोइरीपुर नगर पंचायतें थीं। अब जिले में नगर पंचायतों की संख्या चार हो गई है।
लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी ने कहा कि कई वर्ष से चल रहे प्रयास को मंगलवार को सरकार ने साकार कर दिया। सरकार ने मेरी बात को सुना और लंभुआ को नगर पंचायत घोषित कर क्षेत्र वासियों को तोहफा दिया है। अब जल्द ही नगर पंचायत को स्थापित करवा कर लोगों तक उसकी सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें