फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ होने पर मेडिकल क्वारंटीन से डिस्चार्ज किए गए 23 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस से चल रही लड़ाई के बीच आशंका पर मेडिकल क्वारंटीन किए गए 23 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया है। अभी जिले में 17,105 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही 420 लोग विभिन्न आश्रय स्थलों में रह रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना से चल रही जंग को लेकर प्रशासन पूरी ऐहतियात बरत रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने 23 लोगों को मेडिकल क्वारंटीन पर रखा था। स्वास्थ्य विभाग ने सभी का स्वास्थ्य ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया है। जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर जिले में 17,105 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है।
इसमें शहरी क्षेत्र में 189 व ग्रामीण क्षेत्रों में 16,916 लोग रखे गए हैं। इसके साथ ही गैर प्रांतों व गैर जनपदों से आए 420 लोगों को विभिन्न आश्रय स्थलों में रखा गया है। उन्हें आश्रय स्थलों में भोजन आदि मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सा टीम सभी के स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम होम क्वारंटीन किए गए लोगों की जानकारी रोजाना अपडेट कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए कर्मचारियों के माध्यम से इनकी रिपोर्ट ली जा रही है।
डीएम ने बताया कि अभी तक विभिन्न माध्यमों से 26,970 पैकेट भोजन वितरित किया गया है। इसमें आम रसोईघरों व स्वयं सेवी संस्थाओं व संस्थानों का योगदान है। जिला प्रशासन की ओर से 11,728 भोजन का पैकेट वितरित कराया गया है। डीएम ने कहा कि प्रशासन लगातार रिपोर्ट ले रहा है कि कोई भूखा न रहे। उन्होंने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। कहा कि फल, सब्जी व दूध की आपूर्ति डोर टू डोर कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें