फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पहली बार वोटर बने 22,126 युवा

Tue, 02 Jan 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में जिले के 22,126 युवा मतदाता बनाए गए। इसमें 18 से 19 वर्ष के 12,502 युवक और 9,622 युवतियां शामिल हैं। निर्वाचन कार्यालय ने पुनरीक्षण अभियान समाप्ति को देखते हुए फाइनल सूची तैयार कर ली है, लेकिन पुनरीक्षण कार्यक्रम फिर बढ़ने पर अब सूची 22 जनवरी को प्रकाशित होगा।
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग ने जिले में वोटर लिस्ट सही तैयार करने का दावा किया है। पांच जनवरी को अंतिम प्रकाशन की तारीख को देखते हुए विभाग ने अंतिम मतदाता सूची तैयार कर ली थी। इसमें 18,33,867 वोटर बनाए गए हैं, लेकिन निर्वाचन आयोग की ओर से फिर से पुनरीक्षण कार्यक्रम बढ़ा देने से अब 22 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसमें 15 जनवरी तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। इसे देखते हुए वोटर लिस्ट की अंतिम सूची के प्रकाशन पर रोक लगा दी गई है।
निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची दशकवार तैयार की है। इसमें सबसे अधिक उम्र 120 वर्ष के ऊपर के जिले में सिर्फ 11 मतदाता पाए गए हैं। 110 से 119 वर्ष के बीच के दो वोटर पाए गए हैं। 100 से 109 वर्ष के बीच 104 बुजुर्ग वोटर मिले हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि विधानसभा मतदाता सूची प्रकाशन को देखते हुए तैयार कर ली गई थी लेकिन पुनरीक्षण की तारीख बढ़ने से अंतिम प्रकाशन पर रोक लग गई। अब 22 जनवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। सूची में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन


विधानसभावार युवक मतदाताओं की संख्या
वर्ष विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता
18 से 19 इसौली 2,338 1,848 01 4,187
18 से 19 सुल्तानपुर 2,969 2,220 00 5,189
18 से 19 सदर 2,524 1,871 01 4,396
18 से 19 लंभुआ 2,548 2,080 00 4,628
18 से 19 कादीपुर 2,123 1,603 00 3,726
कुल 12,502 9,622 02 22,124
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें