फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया की चपेट में आए 22 लोग

Sun, 07 May 2017 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
कोई मदद नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहपुर हरिवंश गांव में फैले डायरिया की चपेट में 22 लोग आ गए हैं। बीमार 13 बच्चों समेत 22 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया हैं। इसमें एक बच्चे की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। इसी गांव में आठ दिन पूर्व एक प्रौढ़ की डायरिया से मौत के बावजूद भी स्वास्थ्य महकमा नहीं सचेत हुआ। 
विज्ञापन



लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर हरिवंश गांव ( पापर ) गोमती नदी के किनारे स्थित है। गांव में डायरिया फैला हुआ है। एक के बाद एक लोग डायरिया की चपेट में आकर चारपाई पकड़ रहे हैं। आठ दिन पूर्व डायरिया की चपेट में आने से लालता दूबे  (55) की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने कई बार इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन एक भी चिकित्सक गांव नहीं पहुंचा। 24 घंटे के भीतर 13 बच्चों समेत 22 लोग डायरिया से पीड़ित होकर सीएचसी पहुंच चुके हैं।

रविवार की सुबह गांव निवासी रघुराज के 12 वर्षीय बेटे आशीष को परिवारीजन उल्टी-दस्त होने पर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. अविनाश गुप्ता ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य कर्मियों को गांव भेजा जाएगा।             
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें