सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार को 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। शाम को स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ लैब में 725 सैंपलों की जांच में चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
पोर्टल पर जिले के तीन मरीज अंकित किए गए हैं। जिले में 1073 के कराए गए एंटीजन टेस्ट में 15 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया कि 21 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें एल-टू हॉस्पिटल व होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिया गया है। नए कुछ मरीजों को एल-टू हॉस्पिटल में भर्ती कराते हुए शेष को होम आइसोलेशन में रखा गया है।