सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव के लिए अमेठी के जगदीशपुर आंशिक क्षेत्र सहित जिले में 2185 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों के सत्यापन के बाद 1200 मतदाताओं पर एक बूथ बनाने के आयोग के निर्देशों के हिसाब से 1286 मतदान केंद्रों व 2185 स्थलों (बूथों) की सूची निर्वाचन विभाग ने प्रकाशित कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने प्रकाशित सूची पर लोगों से आपत्तियां व सुझाव मांगे हैं।
जारी सूचना में बताया कि विधानसभावार प्रत्येक मतदान केंद्रों व बूथों की सूची प्रकाशित कर दी गई है। अपनी आपत्ति व सुझाव 26 अक्तूबर तक लिखित रूप से निर्वाचन कार्यालय या फिर अपनी तहसील के उपजिलाधिकारियों के पास दे सकते हैं। आपत्तियाें व सुझावों के निस्तारण के बाद अंतिम रूप से मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।