फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक नहीं हो सका तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के चलते निरस्त तीन जोड़ी ट्रेनों का नहीं शुरू हुआ संचालन
विज्ञापन



अमेठी। दिसंबर माह में कोहरे को देखते हुए निरस्त की गई तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बहाल नहीं होने से लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी के बीच पड़ने वाले छोटे स्टेशनों के यात्री परेशान हैं। गौरीगंज स्टेशन के साथ लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर पड़ने वाले छोटे स्टेशनों के यात्रियों की सुविधा के प्रति रेल विभाग उदासीन बना हुआ है।


आलम ये है कि ट्रैक पर प्रतिदिन संचालित होने वाली लखनऊ-वाराणसी अप/डाउन वीपीएल पैसेंजर तथा लखनऊ-प्रतापगढ़ अप/डाउन शटल पैसेंजर और ट्रैक की 10 जोड़ी ट्रेनों के साथ पूर्व से निरस्त चल रही प्रतापगढ़-लखनऊ अप/डाउन डेमू पैसेंजर को विभाग ने दिसंबर में कोहरे को देखते हुए 15 फरवरी तक के लिए निरस्त किया था।
विज्ञापन



विभाग ने पिछले दिनों अन्य निरस्त ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया लेकिन छोटे स्टेशनों के यात्रियों की सुविधा का ध्यान नहीं रखा गया। स्थिति ये है कि तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बहाल नहीं होने से जहां विभाग को प्रतिदिन आर्थिक क्षति हो रही है वहीं यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा रहा है।


स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने दिन में एक भी पैसेंजर ट्रेन संचालित नहीं होने की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रेनों का संचालन बहाल करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही ट्रेनों का संचालन बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



उतेरिटया-श्रीराजनगर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य पूरा करने के लिए 17 से 24 अप्रैल तक 12 जोड़ी ट्रेनों का संचालन निरस्त करते हुए आठ जोड़ी ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया था। ट्रेनों के निरस्तीकरण व मार्ग परिवर्तन से होने वाली परेशानी को देखते हुए विभाग ने बृहस्पतिवार को ट्रेनों का संचालन नियमित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें