फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक बता रचाई शादी, लड़क पक्ष ने किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन

सुल्तानपुर। खुद को आबकारी निरीक्षक बताकर एक युवक ने शादी रचा ली। सुबह इस बात की भनक लगने के बाद बेटी के पिता ने विदाई से इंकार कर दिया। तीसरे दिन दुल्हन को विदा कराने पहुंचे फर्जी आबकारी निरीक्षक, उसके भाई समेत तीन लोगों को युवती पक्ष के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

करौंदीकलां क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र निवासी सुधीर के साथ तय की थी। सुधीर ने खुद को आबकारी निरीक्षक बताया था। लखनऊ के निशातगंज में वरीक्षा कार्यक्रम हुआ। उस दौरान सुधीर ने वर्दी में आबकारी निरीक्षक की आईडी दिखाई थी। कहा था कि उसकी दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन


पत्नी की मौत के बाद वह दूसरी शादी करना चाहता है। 12 फरवरी को सुधीर बारात लेकर गांव पहुंचा और धूमधाम से शादी हुई। दूसरे दिन 13 फरवरी को विदाई के समय वधू पक्ष को भनक लगी कि सुधीर आबकारी निरीक्षक नहीं है। इस पर पिता ने विदाई शुभ नहीं होने का बहाना बनाकर बेटी को भेजने से इंकार कर दिया। किसी दूसरे दिन विदाई के लिए बुलाया। 14 फरवरी को सुधीर अपने भाई और शादी तय कराने वाले व्यक्ति के साथ विदाई के लिए पहुंचा।
विज्ञापन


इस बीच युवती के पिता को पड़ताल में सुधीर के आबकारी निरीक्षक नहीं होने की पुष्टि हो गई थी। यह भी पता चला कि सुधीर के 15 वर्ष का बेटा भी है। उसने ग्रामीणों की मदद से सुधीर समेत तीनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एसओ अमित कुमार ने बताया कि सुधीर आबकारी निरीक्षक नहीं है। उसने फर्जी आबकारी निरीक्षक बनकर शादी रचाई थी। मामले की जांच चल रही है। केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें