फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीओबी बैंक शाखा में नकब लगाकर चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बीओबी शाखा में नकब
विज्ञापन

लगाकर चोरी का प्रयास
क्रासर-
तिजोरी नहीं खुलने से कैश बचा, केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-1/2
संग्रामपुर/अमेठी। थाना परिसर के ठीक सामने स्थित बीओबी की बैंक शाखा में मंगलवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। हालांकि अंदर दाखिल हुए चोर तिजोरी नहीं खोल सके। तिजोरी नहीं खुलने से बैंक का कैश बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संग्रामपुर थाना परिसर से चंद कदम की दूरी पर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में मंगलवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। सेंध लगाकर चोर बैंक के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे के सामने मॉनीटर रख कर कैमरे को निष्क्रिय कर दिया। इस दौरान चोर स्ट्रांग रूम का गेट सब्बल से उखाड़ दिए। हालांकि तिजोरी पूरी तरह से नहीं खुलने से बैंक का कैश सुरक्षित बच गया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह 9.45 बजे उस समय हुई जब उपशाखा प्रबंधक हौंसिला तिवारी व कैशियर यादुवेंद्र यादव स्ट्रांग रूम के मेनगेट का ताला खोलकर अंदर गए। वहां का नजारा देखकर दोनों दंग रह गए।दोनों ने घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक राकेश सिंह को दी। शाखा प्रबंधक ने दूरभाष से उच्चाधिकारियों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कैलाशप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक का निरीक्षण किया। पुलिस की मौजूदगी में कैश खोलकर उसका मिलान कराया गया। शाखा प्रबंधक राकेश की मानें तो बैंक का कैश सुरक्षित बच गया है। तिजोरी नहीं खुलने से चोर कैश नहीं ले जा सके। बीओबी बैंक शाखा प्रबंधक राकेश सिंह ने बताया कि बैंक के सभी अभिलेख, सामान व कैश सुरक्षित है। बैंक तिजोरी तक चोर नहीं पहुंच सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें