फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से मोर की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के उतरेटिया-जफराबाद रेल पथ पर मंगलवार की सुबह महामना एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक मोर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने मोर के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर दफन करवा दिया।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के उतरेटिया-जफराबाद रेल खंड पर नरहरपुर क्रॉसिंग के निकट मंगलवार की सुबह दिल्ली से वाराणसी को जा रही महामना सुपर फास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक मोर घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि क्रॉसिंग पर तैनात रेलवे कर्मी ने घटना की पुष्टि की है। इस बाबत क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रवीन खरे ने बताया कि मोर उड़ते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। बाद में मोर के शव को वन रेंज दफ्तर के पास दफन करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें