फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

भाई ने पति समेत चार के खिलाफ दर्ज कराया केस
अमर उजाला ब्यूरो
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। सुंदरपुर गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव कमरे में खिड़की के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया। महिला के परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी नीरज पांडेय की बहन शिल्पा (38) की शादी 18 वर्ष पूर्व करौंदीकलां थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी जटाशंकर तिवारी के साथ हुई थी। शुक्रवार को नीरज अपनी बहन शिल्पा को मायके से ससुराल पहुंचकर वापस घर चला गया था। शनिवार की सुबह नीरज को सूचना मिली कि उसकी बहन की मौत हो गई है। शिल्पा का शव कमरे में खिड़की की जाली के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने नीरज की तहरीर पर पति जटाशंकर, देवर हरिशंकर, सास सावित्री देवी और पिंकू सिंह निवासी लोंदा थाना सरपतहा जिला जौनपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी ने कहा, मां का चल रहा था इलाज
सुंदरपुर गांव निवासी जटाशंकर की पत्नी शिल्पा के चार बच्चे हैं। इनमें बेटा विशाल (15), बेटी आकांक्षा (13), मानसी (10) और छोटा बेटा वीरू (8) शामिल हैं। शिल्पा की बेटी आकांक्षा के मुताबिक उसकी मां मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उसका इलाज चल रहा है। जटाशंकर टैंकर चालक हैं। शुक्रवार सुबह वे घर पहुंचे थे, लेकिन देर शाम आठ बजे वापस चले गए। शिल्पा के साथ छोटा बेटा वीरू घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। देर रात दो बजे वीरू उठा तो मां कमरे में पड़ी थी। वीरू के शोर मचाने पर ही परिवारीजन घर में पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें