लंभुआ (सुल्तानपुर)। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले में शनिवार को 492 युवाओं ने पंजीकरण कराया। मेले में आईं 11 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इनमें से 207 युवाओं का चयन किया।
जिला सेवायोजन अधिकारी संदीप ने बताया कि मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से कंपनियां आई थीं। क्षेत्रीय विधायक सीताराम वर्मा ने कहा कि निजी कंपनियां व सेवायोजक संस्थान अपने कर्मचारियों के हितों का पूरी तरह ख्याल रखें। उन्हें सुविधानुसार नजदीक तैनाती दें। इससे कर्मचारी दोगुने जोश के साथ कंपनी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
ब्लाॅक प्रमुख डॉ़ कुंवर बहादुर सिंह ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी पंकज गौतम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जगदीश चौरसिया, शेर बहादुर सिंह, इंद्रदेव मिश्र, रमेश दूबे, अविनाश पटेल व भोला निषाद मौजूद रहे।