फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पहले चरण में 20, 204 परियोजनाएं मिलीं

Fri, 10 Apr 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वीबीजी रामजी (विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन) योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में कार्य कराने के लिए पहले चरण में 20,204 कार्य लिए गए हैं। मनरेगा के बदले नाम व नई गाइडलाइन के तहत सोमवार से कार्य शुरू होने के आसार हैं। फिलहाल शुक्रवार रात मनरेगा का पोर्टल बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर वीबीजी रामजी योजना कर दिया है। इसके लिए युक्तधारा पोर्टल बनाया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में इस पोर्टल पर अपलोड कार्य ही कराए जा सकेंगे। अधिकारियों के निर्देश पर ग्राम पंचायतों की ओर से पोर्टल पर फीड किए गए कार्यों में 20,204 परियोजनाएं ली गई हैं।
वीबीजी रामजी के उपायुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि नई गाइडलाइन के तहत कार्य शुरू करने के पहले पुराने कार्यों को निपटाने का निर्देश शासन की ओर से दिया गया था। इसके लिए 10 अप्रैल तक मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की बिलिंग, फीडिंग व भुगतान के लिए पोर्टल चालू किया गया था। सोमवार से नई गाइडलाइन के तहत कार्य कराया जाएगा। बदली गाइडलाइन में एक परिवार को अब साल भर में 125 दिन रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें