फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से निरस्त रहेंगी पांच जोड़ी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से निरस्त रहेंगी पांच जोड़ी ट्रनें
विज्ञापन

गौरीगंज। रायबरेली स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के साथ ही ट्रैक के विद्युतीकरण के लिए रेल विभाग ने 16 मार्च से 19 मार्च तक पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन निरस्त करने के साथ ही अलग-अलग तिथियों में आठ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया है।

पांच दिन के लिए निरस्त की गई ट्रेनों में जौनपुर-रायबरेली अप/डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी अप/डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस, अप/डाउन बरेली-प्रयाग पैसेंजर, अप/डाउन पीआरएल पैसेंजर तथा वाराणसी-लखनऊ अप/डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अप पद्मावत एक्सप्रेस 14 से 18 मार्च, डाउन पद्मावत एक्सप्रेस 15 से 19 मार्च, अप-डाउन पंजाब मेल 18 मार्च को, अप नीलांचल 15 व 17 मार्च, डाउन नीलांचल 15, 17 व 19 मार्च, अप अर्चना एक्सप्रेस 16 मार्च, डाउन अर्चना एक्सप्रेस का रूट 17 मार्च को परिवर्तित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही रायबरेली-लोकमान्य तिलक साकेत लिंक एक्सप्रेस 16 व 17 मार्च को रायबरेली के स्थान पर प्रतापगढ़ से संचालित होगी। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने पांच जोड़ी ट्रेनों के निरस्त होने तथा आठ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें