गया प्रसाद बने अध्यक्ष, इस्लाम उपाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। राष्ट्रीय नाई महासभा के जिलाध्यक्ष घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता में शाहगढ़ ब्लॉक इकाई की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। गया प्रसाद शर्मा को अध्यक्ष, इस्लाम सलमानी, राजेंद्र शर्मा व प्रदीप कुमार को उपाध्यक्ष, बब्लू शर्मा को महासचिव, सुखमंगल व रामजस शर्मा को सचिव, परमात्मादीन को कोषाध्यक्ष तथा शिवबरन शर्मा को उप कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मथुरा प्रसाद को संगठन मंत्री, जियालाल को उपमंत्री, विनोद शर्मा को संचार मंत्री तथा नन्हे प्रसाद व बसंतलाल को उप संचार मंत्री बनाया गया है।