फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचसील संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचशील संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से जवाब-तलब
विज्ञापन

विद्यालय में एक भी छात्र उपस्थित नहीं रहने का मामला
जांच में मिले छह अमान्य विद्यालय, नोटिस जारी
फोटो - 29
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने तथा अमान्य विद्यालयों का संचालन बंद करवाने के लिए बृहस्पतिवार को डीआईओएस व बीएसए की ओर से नामित टीम ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंचशील संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला। छह अमान्य विद्यालय संचालित होते मिले। छात्रों की उपस्थिति शून्य मिलने व बिना मान्यता विद्यालय संचालित होने पर टीम ने सभी प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

शासन व प्रशासन के आदेश पर जिले में अमान्य विद्यालयों का संचालन बंद करवाने तथा विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के साथ शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के लिए डीएम योगेश कुमार ने बीते दिनों टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। बृहस्पतिवार को डीआईओएस नंदलाल गुप्त व बीएसए राजकुमार पंडित की टीम ने शाहगढ़ ब्लॉक में संचालित विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचशील संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में पंजीकृत 53 बच्चों के सापेक्ष एक भी बच्चा विद्यालय में उपस्थित नहीं मिला। इस पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर मांगा है। टीम ने बीपीएस शिक्षण संस्थान किशनुदासपुर, सरस्वती बालिका जूनियर हाईस्कूल दुलापुरखुर्द, रामदुलारी बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय मटेरा, बाबा कौहारमल पब्लिक स्कूल कौहार, केपीएस कमलानगर तथा एमकेएस बाल विद्या मंदिर कमलानगर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बिना मान्यता कक्षाएं संचालित मिलने पर टीम ने सभी प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर तत्काल अमान्य कक्षाओं का संचालन बंद करते हुए बच्चों को नजदीकी विद्यालय से संबद्ध करवाने का निर्देश दिया है। दोबारा बिना मान्यता कक्षाएं संचालित मिलने पर केस दर्ज करवाने का अल्टीमेटम भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें