‘बर्दाश्त नहीं की जाएगी
किसान हितों की अनदेखी’
क्रासर
पर्यावरण पार्क में भाकियू ने लगाई किसान पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) की पर्यावरण पार्क में आयोजित किसान पंचायत में तहसील व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं बताईं। पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन पर किसानों की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। कहा कि प्रशासन की पोल खोलने के लिए संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल आठ अगस्त को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जाएगा। सीएम से मुलाकात कर किसानों के ऊपर हो रहे अत्याचार की पोल खोली जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि किसान हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ कटान व मादक पदार्थों की बिक्री पर पुलिस रोकथाम नहीं कर पा रही है। जल्द ही जयसिंहपुर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बाबा संदीप श्रीवास्तव, सियाराम तिवारी, देवता शुक्ला, राजेंद्र पांडेय, लल्लू यादव, बड़े मिश्रा, गौरीशंकर पांडेय मौजूद रहे।