बच्चा पकड़ने की सूचना
पर हलाकान रही पुलिस
क्रासर
मुसाफिरखाना में शरारतीतत्वों ने फैलाई अफवाह
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे बस्ती निवासी कल्लू का पुत्र दिनेश कस्बा स्थित भारत पब्लिक स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। कोतवाली पहुंचे दिनेश के अनुसार जब वह स्कूल से वापस लौट रहा था तो रेलवे लाइन के किनारे कुछ लोग पकड़कर उसे जबरन घर के अंदर ले जाने लगे। उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। बच्चा पकड़े जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस बच्चे के साथ ही आरोपियों को थाने लाई। इसी बीच बच्चे के अभिभावक भी थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते के बाद पुलिस ने आरोपियों को थाने से जाने दिया। एसओ नेे बताया कि पूछताछ में पता चला कि बच्चे गोदाम पर कंकड़ फेंक रहे थे। इसी कारण गोदाम पर काम कर रहे कुछ लोग बच्चों को रोकने लगे। शरारतीतत्वों ने इस घटना को बच्चा पकड़ने की अफवाह का रंग दे दिया। बच्चे के मां-बाप की सहमति पर समझौते के बाद आरोपियों को छोड़ दिया गया।