फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 चिकित्सकों समेत 1

विज्ञापन
विज्ञापन
11 चिकित्सकों समेत 18 स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोका
विज्ञापन

क्रासर
गौरीगंज। बिना अवकाश अस्पताल से नदारद रहना जिले के 11 चिकित्सकों समेत 18 स्वास्थ्य कर्मियों को भारी पड़ गया। शुक्रवार को डीएम के आदेश पर गठित टीम के औचक निरीक्षण में मामला प्रकाश में आने के बाद डीएम ने सभी के एक दिन के वेतन पर रोक लगाते हुए सीएमओ को सभी से जवाब तलब करने का आदेश दिया है। आदेश में जवाब संतोषजनक नहीं मिलने तथा भविष्य में बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।
चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने तथा ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की कोशिश में जुटे डीएम योगेश कुमार ने शुक्रवार को 22 अधिकारियों की टीम गठित कर जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी, न्यू पीएचसी के साथ ही होम्योपैथिक व आयुर्वेद अस्पतालों का औचक निरीक्षण कराया था। निरीक्षण के दौरान 11 चिकित्सक, एक-एक वार्ड बॉय, चौकीदार, एएनएम, बीएसडब्ल्यू, ऑप्टोमेटिस्ट, डार्क रूम सहायक तथा एक लैब सहायक सहित 18 स्वास्थ्य कर्मचारी बिना अवकाश स्वीकृत कराए अस्पताल से नदारद मिले। शनिवार को जांच टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने सभी के एक दिन के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव को सभी से जवाब तलब करने के साथ ही जवाब संतोषजनक नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई कर अवगत कराने का आदेश दिया है। आदेश में डीएम ने भविष्य में बिना अवकाश स्वीकृति के अस्पताल नहीं आने तथा चिकित्सीय सुविधाओं में कमी मिलने पर जिम्मेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। डीएम के आदेश पर सीएमओ ने सभी अनुपस्थितों को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दो अस्पतालों में बंद मिला ताला
डीएम के आदेश पर शुक्रवार सुबह नौ बजे जब जांच टीम निरीक्षण करने पहुंची तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कस्थुनी और पीएचसी नेवादा में ताला बंद पाया गया। डीएम ने ताला बंद मिले अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें