फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 200 व्यावसायिक सिलिंडर पहुंचे, स्थिति सुधरी

विज्ञापन
शहर की एक गैस एजेंसी के बाहर खड़े उपभोक्ता। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में अभी भी एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। हालांकि पूर्ति विभाग पर्याप्त सिलिंडर की आपूर्ति का दावा कर रहा है। पूर्ति विभाग के अनुसार प्लांट से घरेलू के अलावा काॅमर्शियल सिलिंडर भी आने लगे हैं। जिलेे में बुधवार को 200 कामर्शियल सिलिंडर पहुुंचे।
विज्ञापन

शहर की एक एजेंसी पर बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं की भीड़ रही। एजेंसी संचालकों के अनुसार काफी मशक्क्त के बाद प्लांट से आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया गया है। जिला एलपीजी डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष जियाउल हसनैन ने बताया कि प्लांट से एजेंसियों को आपूर्ति देने का आश्वासन दिया गया है। प्लांट से डिमांड के अनुरूप सिलिंडर मिलने लगे हैं। घरेलू के साथ-साथ प्लांट से काॅमर्शियल सिलिंडर आने लगे हैं। बताया कि संभवत: एक-दो दिनों में घरेलू व व्यावसायिक सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति होने लगेगी।

पूर्ति विभाग ने बनाया कंट्रोल रूम
जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि दोस्तपुर में कालाबाजारी की शिकायत के बाद विभागीय स्तर पर पूर्ति विभाग में कंट्रोल रूम बना दिया गया है। गैस आपूर्ति, बुकिंग में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उपभोक्ता कंट्रोल रूम के 7800900041, 9696282871 व 91200 98526 नंबर पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें