फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीन से 20 हजार की छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के सेमरी बाजार स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में बुधवार दोपहर रुपये जमा करने गए संग्रह अमीन से बदमाश ने 20 हजार रुपये छीन लिए। जब तक अमीन कुछ समझते वह बैंक के बाहर खड़े बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया। पीड़ित ने सेमरी बाजार पुलिस चौकी में तहरीर दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के विरैता पाल्हीपुर गांव निवासी श्यामधर पांडेय जयसिंहपुर तहसील में संग्रह अमीन हैं। बुधवार दोपहर वे सेमरी बाजार स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में 20 हजार रुपये जमा करने गए थे। वे बैंक के काउंटर पर खड़े होकर किसी से बात कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने उनके हाथ से रुपये छीन लिया।
जब तक वे कुछ समझते बदमाश बाहर बाइक लेकर खड़े साथी संग भाग गया। पीड़ित ने सेमरी बाजार पुलिस चौकी पर सूचना दी। चौकी इंचार्ज अनिल सक्सेना ने बताया कि बैंक से सीसीटीवी फुटेज निकलवाया गया है। बैंक में तैनात होमगार्ड घटना के समय मौजूद नहीं था। उसके खिलाफ जिला होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखा गया है। कोतवाल प्रेमचंद ने बताया कि दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें